Thursday , 23 July 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे इसी उद्देश्य से मतदान कार्यों में लगे कार्मिकों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र एवं अन्य जिलों के कार्मिकों के लिए सुविधा केन्द्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार के सुविधा केन्द्र सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलो की चारों विधानसभाओं के लिए भी प्रशिक्षण स्थल शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में भी बनाए गए हैं।

 

जहां पर प्रशिक्षणार्थी मतदान कार्मिक के साथ-साथ चुनाव कार्यों में लगे अन्य कार्मिक एवं पुलिस के जवान अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला एवं पुलिस अधीक्षक हषवर्धन अगरवाला ने रविवार को शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने यहां मतदान कर जिले के मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र द्वारा प्रदत्त सबसे बड़ा संवैधानिक अधिकार है।

 

District Election Officer suresh kumar ola and Superintendent of Police harshwardhan agarwala voted in sawai madhopur

 

उन्होंने कहा कि मतदान करने से देश की लोकतंत्र की व्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने मतदान कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता देते हुए कहा कि मतदान का अधिकार देश के आने वाले भविष्य को निर्धारित करता है। इस अवसर पर उन्होंने सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभाओं के सभी मतदाताओं से मतदान दिवस 25 नवंबर, 2023 को मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान करने की अपील की। जिला पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कलेक्टर  ने सभी मतदाताओं से कहा कि मैंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है। आप सभी अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाले।

 

वास्तव में यह जनतंत्र का त्यौहार है, मतदान करें, जनतंत्र को और सशक्त बनाए। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला एवं जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला सहित विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी में 271, बामनवास में 110, सवाई माधोपुर में 135 एवं खण्डार में 143 मतदाताओं ने तथा अन्य जिलों के सामान्य 75 मतदाताओं ने एवं अन्य जिलों के 39 पुलिस मतदाताओं सहित कुमल 773 मतदाताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !