सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान दिवस के दिन एनकॉर पोर्टल पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी स्तर से सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सूचना संकलित कर संभावित मतदान प्रतिशत का इन्द्राज प्रत्येक 2 घण्टे में किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि आमजन मतदान प्रतिशत की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की “वोटर टर्नआउट ऐप” के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एप्प पर मतदान दिवस के दिन मतदान प्रतिशत की जानकारी प्रत्येक 2 घण्टे में प्रातः 9 बजे, 11 बजे, दोपहर 1 बजे, अपरान्ह 3 बजे, सायं 5 बजे एवं सांय 7 बजे अपडेट की जाएगी
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया