Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पुरूष नसबंदी पखवाड़ा हुआ प्रारंभ

परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा आयोजन

चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों की आमुखीकरण कार्यशाला हुई आयोजित

सवाई माधोपुर: परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए पुरूष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को पुरूष नसबंदी पखवाड़ा संबंधी आमुखीकरण कार्यशाला का आयोेजन किया गया। कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को संबोधित करते हुए पखवाड़ा संबंधी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि राज्य में परिवार कल्याण सेवाओं में आपेक्षित प्रगति तथा उच्च प्रजनन दर 2.0 प्राप्त करने के पश्चात भी अभी भी महिलाएं परिवार नियोजन की जिम्मेदारी प्रमुख रूप से उठाती हैं।

 

परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी को बढ़ावा देने और नसबंदी के तरीकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों के क्रम में प्रत्येक वर्ष पुरूष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। इस वर्ष भी वृहद प्रचार प्रसार के साथ परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने, समाज में जागरूकता लाने के साथ ही चिकित्सा संस्थानों पर पुरूष लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण नसबंदी सेवाओं को प्रदान किया जाना है।

 

Vasectomy fortnight started in sawai madhopur

 

पखवाडे के अंतर्गत जनसंख्या स्थिरीकरण में पुरूषों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पखवाडे का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में 21 नवंबर से 27 नवंबर तक मोबिलाइजेशन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा, वहीं 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक सेवा वितरण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

 

पखवाडे में आयोजित होने वाली सभी गतिविधियां स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा, जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा अवधारणा पर आधारित होंगी। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधींद्र शर्मा, जिला आशा समन्वयक विमलेश शर्मा, जिला समन्वयक यूएनएफपीए आदित्य तोमर, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित व समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !