Sunday , 7 June 2026
Breaking News

10 लाख 15 हजार 653 मतदाता 974 मतदान केन्द्रों पर करेंगे मतदान

प्रातः7 बजे से सांय 6 बजे तक कर सकेंगे मतदान

सवाई माधोपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभाओं के लिए 25 नवंबर मतदान दिवस पर 10 लाख 15 हजार 653 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि गंगापुर में 1 लाख 43 हजार 331 पुरूष, 1 लाख 24 हजार 987 महिला, बामनवास में 1 लाख 30 हजार 909 पुरूष, 1 लाख 12 हजार 382 महिला, सवाई माधोपुर में 1 लाख 35 हजार 773 पुरूष, 1 लाख 20 हजार 551 महिला, खण्डार में 1 लाख 32 हजार 295 पुरूष, 1 लाख 15 हजार 414 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

 

10 lakh 15 thousand 653 voters will vote at 974 polling stations in sawai madhopur

 

 

इसी प्रकार गंगापुर में 4, बामनवास में 1, सवाई माधोपुर 5 एवं खण्डार में 1 थर्ड जेण्डर मतदाता 957 सामान्य एवं 17 सहायक मतदान केन्द्रों पर जाकर उनके मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस 25 नवंबर, 2023 को चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा।

 

 

उन्होंने बताया कि गंगापुर में 2 हजार 612, बामनवास में 2 हजार 525, सवाई माधोपुर में 2087 एवं खण्डार 2601 विशेष योग्यजन मतदाता सहित 80 वर्ष से अधिक आयु के वे मतदाता जिन्होंने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया है वे सभी मतदान केन्द्रों पर जाकर उनके मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

उन्होंने बताया कि गंगापुर सिटी के 245 मतदान केन्द्रों के लिए 245 सक्रिय, 25 आरक्षित, बामनवास के लिए 239 सक्रिय, 24 आरक्षित, सवाई माधोपुर के लिए 242 सक्रिय, 24 आरक्षित, खण्डार के 248 मतदान केन्द्रों के लिए 248 सक्रिय, 25 आरक्षित मतदान दल बनाए गए हैं। इस प्रकार 974 सक्रिय एवं 98 आरक्षित सहित कुल 1072 मतदान दल बनाए गए है।

 

 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 8 महिला एवं 8 युवा तथा एक-एक विशेष योग्यजन प्रबन्धित मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। महिला प्रबंधित पर केवल महिला, युवा प्रबंधित पर युवा एवं विशेष योग्यजन प्रबंधित मतदान केन्द्रों पर विशेष योग्यजन मतदान दल बनाए गए हैं। इस तरह कुल 32 महिला, 32 युवा एवं 4 विशेष योग्यजन प्रबंधित मतदान केन्द्रों का प्रबंधन महिला, युवा एवं विशेष योग्यजनों के हाथ में रहेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !