Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर एवं जिला न्यायाधीश ने किया अमृता हाट मेले का उद्घाटन

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह एवं जिला न्यायाधीश हरेन्द्र सिंह ने नगर परिषद चैयरमैन विमला शर्मा की उपस्थिति में बुधवार को जिला स्तरीय अमृता हाट व रणथम्भौर उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह मेला बुधवार 20 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगा।

District collector judge Inauguration Amrita haat Handicrafts Fair Ranthambore mela


इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने भूसावर के प्रसिद्ध आचार की स्टॉल का अवलोकन किया। वहीं मांगरोल के कपड़ों की स्टॉल का भी अवलोकन किया। उन्होंने बीकानेर के नमकीन पापड़ की स्टॉल तथा यती हैण्डलूम स्टॉल, उदयपुर की रसराज आयुर्वेदिक फार्मेसिस स्टॉल, विभिन्न कपड़ों एवं खिलौनों की स्टॉल, आयुर्वेदिक चूरण की स्टॉल तथा अन्य स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने इसके साथ ही स्टॉल्स पर बिक्री के लिये उपलब्ध उत्पादों की प्रसंशा भी की।
जिला कलेक्टर ने भादरा से आये हुए चमड़े की जूतियों के विक्रेता से बातचीत की तथा उनके दैनिक जीवन के बारे में जानकारी ली। जूतियों के विक्रेता दम्पति ने बताया कि उन्होंने अपने जूतियों के पैशे के माध्यम से अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर काबिल बनाया है। दम्पति ने जिला कलेक्टर को बताया कि उनकी दो बेटियां टीचर बन गई है। वही उनका एक बेटा सरकारी कम्पनी में कार्यरत है। जिला कलेक्टर ने श्यामोता से आये तेराकोटा के सामान का अवलोकन किया तथा उस सामान के बनने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर उदयपुर से आये हुए रामूभाट के कठपुतली कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। वहीं पाली के लोक गायकों ने लोक गायन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा लगायी गई स्टॉल्स का विशेष अवलोकन किया तथा इन स्टॉल के माध्यम से उनके जीवन में आ रहे परिवर्तन के बारे में भी जानकारी ली और उनकी समृद्धि के लिए भी उत्साहवर्धन किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि इस मेले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं अन्यों के द्वारा बेहतरीन उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शित किया गया है। जिले के आमजन इन शानदार उत्पादों हेतु मेले का अवलोकन कर मेले का आनन्द ले सकते हैं।
इस अवसर पर सहायक निदेशक महिला अधिकारिता मनोज कुमार मीना, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ताराचन्द जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !