‘सीआईडी’ फेमस क्राइम शो में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडणीस का कल रात यानी 4 दिसंबर को निधन हो गया है। उनके सहयोगी कलाकार दयानंद शेट्टी ने बीबीसी से बात करते हुए दिनेश फडणीस की मौत की जानकारी दी है।

दिनेश फडणीस का निधन बीती रात 12 बजकर आठ मिनट पर हुआ। वे 30 नवंबर से मुंबई के कांदिवली अस्पताल में भर्ती थे और बीती रात मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण उनकी मौत हो गयी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया