Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का हुआ शुभारंभ

केन्द्र सरकार द्वारा ऐसे लघु एवं सीमान्त कृषकों को जिनके पास दो हेक्टेयर या दो हेक्टेयर से कम भूमि हो उनको एक वर्ष में 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ रविवार 24 फरवरी को कृषि विज्ञान केन्द्र करमोदा में समारोह पूर्वक हुआ। 

Prime Minister Kisan samman Nidhi Yojana inaugurated


समारोह के मुख्य अतिथि सवाई माधोपुर विधायक Danish Abrar थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम गंगापुर सिटी राजनारायण शर्मा, सीईओ जिला परिषद रामचंद्र मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
कार्यक्रम में विधायक दानिश अबरार ने योजना से लाभांवित होने वाले किसानों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने अन्नदाता किसानों की दशा सुधारने के लिए कृषि तकनीक एवं उन्नत किस्म का उपयोग करते हुए अधिक पैदावार लेने की बात कही। उन्होंने कृषक ऋण माफी योजना के तहत जिले के किसानों की ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण की प्रगति भी बताई। सवाई माधोपुर विधायक ने बताया कि कृषक दुघर्टना बीमा योजना की राशि को 6 लाख रूपए से बढ़ाकर 10 लाख रूपए कर दी गई है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना के गौरखपुर से किए गए शुभारंभ का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। 
कार्यक्रम में एडीएम राजनारायण शर्मा ने कहा कि किसानों को आर्थिक सम्बल प्रदान करने वाली इस योजना में केन्द्र सरकार द्वारा लघु एवं सीमान्त कृषकों को एक वर्ष में 6 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 6 हजार की आर्थिक सहायता की यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन किश्तों में किसानों को दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिये कृषकों को अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर 25 रुपये का शुल्क जमा करवाकर, जमाबंदी, आधार नम्बर, बैंक खाते की पासबुक व मोबाइल नम्बर आदि की जानकारी सहित दस्तावेज प्रस्तुत कर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पात्र किसान को ई-साइन करके अपनी सहमति देनी होगी। जिन कृषकों का नाम 1 फरवरी 2019 तक जमाबंदी रिकार्ड लैण्ड रिकॉर्ड में होगा, वे इस योजना में लाभ लेने के हकदार होंगे। उन्होंने बताया कि योजना में ऐसे लघु एवं सीमान्त कृषक पात्र माने गये हैं, जिनके पास 2 हैक्टेयर या इससे कम कृषि भूमि हो। योजना में ऐसे परिवार शामिल होगें, जिनमें पति-पत्नि और 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिग बच्चे हों और ये सभी सामूहिक रूप से 2 हैक्टेयर या उससे कम कृषि भूमि पर खेती करते हो। 
योजना के तहत पात्र कृषकों के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण (डीबीटी) के जरिये 2 हजार रूपये की राशि 31 मार्च 2019 तक जमा की जाएगी। जिला स्तर पर एक अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है, यह समिति जिले में इस योजना के सफल क्रियान्वयन, पात्र परिवारों का चयन एवं परिवेदना निवारण को सुनिश्चित करेगी। 
पीएम किसान योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का आधार अनिवार्य रूप से लिया जायेगा। वर्ष 2019-20 से लाभ का हस्तांतरण आधार आधारित डेटाबेस के माध्यम से ही सीधे बैंक खातों में किया जायेगा। पात्र परिवारों को एक दिसम्बर 2018 से 31 मार्च 2019 तक की अवधि की प्रथम किश्त की राशि इसी वित्तीय वर्ष में चिन्हिकरण के तत्काल बाद उनके खाते में हस्तांतरित कर दी जायेगी। 
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के द्वारा योजना के शुभारंभ का लाइव टेलीकास्ट भी एलईडी पर प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर कृषि विभाग के चंद्रप्रकाश बडाया, कृषि विज्ञान केन्द्र के डा. रामआसरे, सहकारिता विभाग एवं अन्य विभागों ने अपने विभागों की जानकारी भी रखी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !