सवाई माधोपुर: डाक विभाग के द्वारा सवाई माधोपुर मण्डल में 19 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे अधीक्षक डाकघर सवाई माधोपुर के कार्यालय में डाक अदालत का आयोजन किया जायेगा। अधीक्षक डाकघर सवाई माधोपुर मण्डल ने बताया कि इस डाक अदालत में उपभोक्ताओं की काउन्टर सेवा (डाक व रेल डाक सेवा), विदेशी डाक वस्तुएं, पार्सल एवं बीमाकृत वस्तुएं, डाक जीवन बीमा, बचत बैंक, मूल्यदेय वस्तुएं, मनी ऑर्डरं के साथ ही डाक कर्मचारियों की पेंशन संबंधी मामलों से संबंधित शिकायतों व समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता एवं कर्मचारी अपनी समस्याएं 12 दिसम्बर तक अधीक्षक डाकघर सवाई माधोपुर कार्यालय पर भेज सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया