Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत मोबाइल वैनों से होगा केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार

देश भर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका की अध्यक्षता एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुरलीधर प्रतिहार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि भारत सरकार गरीब व पीड़ित वर्ग के जीवन में बदलाव लाने के लिये बड़ी दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। इसके लिए करोड़ो की संख्या में आवास तथा शौचालय बनाये गये हैं। इनके साथ ही पैंतालीस करोड़ से ज़्यादा बैंक खाते खोल कर उनके खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफ़र के माध्यम से पहुँचाने में कामयाबी सुनिश्चत की है।

 

 

उन्होंने बताया कि भारत सरकार सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के माध्यम से पंद्रह हज़ार महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दे रही है, जिससे कृषि क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से नैनों फर्टिलाइजर्स का छिड़काव किया जा सके। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक बहुत बड़ा और सराहनीय कदम है। जलजीवन मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को पानी की गुणवत्ता को जांचने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत के अन्तर्गत कई औषधि केंद्र बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अमृत काल में भारत को सबसे बेहतर विकसित देश बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए सबको मिल कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत करने का पुरजोर आह्वान किया।

 

Under the Vikas Bharat Sankalp Yatra, central government schemes will be promoted through mobile vans

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् सवाई माधोपुर मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को पहुंचाने के लिए 15 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक 17 ग्रामीण एवं 17 शहरी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जिले की ग्राम पंचायत स्तर एवं शहरी क्षेत्र में वार्डो में शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को प्रभारी एवं शहरी क्षेत्र के लिए आयुक्त नगर परिषद यशार्थ शेखर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं पंचायत स्तर के लिए विकास अधिकारी एवं शहरी क्षेत्र के लिए नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ डे-कैम्प नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे। एक दिन में एक वैन दो पंचायत मुख्यालयों पर जाकर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

 

 

जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य कैम्प के साथ-साथ केन्द्र सरकार की योजनाओं के पम्फलेट पोस्टर वितरित कर केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा लाभांवित करवाया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी सरकार द्वार प्रदान किए गए है। आईटी के नोडल जिला विज्ञान अधिकारी राजकुमार शर्मा बनाया गया है। इनके द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं के अन्तर्गत लाभांवित 5 से 10 लाभार्थियों की मेरी कहानी मेरी जुबानी का विडियों पोर्टल पर अपलोड करवाया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग रूपनारायण बैरवा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना, परियोजना प्रबंधक राजीविका अजीत सहरिया सहित विकास अधिकारी समय सिंह मीना एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !