Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री, दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के उपमुख्यमंत्री बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद आज मंगलवार को भाजपा के विधायक दल की बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश भाजपा के चार बार से महामंत्री और सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया।

 

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनते ही सवाई माधोपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर उठ गई। जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में जिले में कई स्थानों पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े।

 

Wave of happiness among BJP people on Bhajanlal Sharma becoming Chief Minister, Diya Kumari and Premchand Bairwa becoming Deputy Chief Ministers.

 

जिलाध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसमें हमेशा कार्यकर्ता को सर्वोपरि नेता माना जाता है हमे खुशी है कि भाजपा के विधायकों ने संगठन में निष्ठा रखने वाले भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री, विद्याधर नगर विधायक राजकुमारी दिया कुमारी और दूदू विधायक प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाकर कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ाया है। इसके लिए जिलाध्यक्ष दीक्षित ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश नेतृत्व सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है।

भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर विप्र सेना परिवार में खुशी की लहर

राजस्थान के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कशमकश चल रहीं थीं। सभी अपने कयास लगा रहे थे। लेकिन जैसे ही राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप सांगानेर विधायक भजन लाल शर्मा की घोषणा हुई, तो विप्र सेना कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर उमड़ पडी और सभी ने कार्यालय पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !