Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मित्रपुरा थाना पुलिस ने वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

मित्रपुरा थाना पुलिस ने वांछित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित आरोपी रमेश पुत्र बीरबल और बरमेश पुत्र बीरबल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने व वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

Mitrapura police station arrested 2 wanted accused in sawai madhopur

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली सीताराम प्रजापत और वृत्ताधिकारी वृत बौंली मीना मीणा के सुपरविजन में मित्रपुरा थानाधिकारी बालकृष्ण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए बोरखेडा से आरोपी रमेश पुत्र बीरबल निवासी बोरखेडा और बरमेश पुत्र बीरबल निवासी बोरखेडा मित्रपुरा को आईपीसी में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार गत दिनांक 6/09/2023 को मित्रपुरा थाने पर हेमसिंह निवासी गुजर बडौदा ईलाका बाटोदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा पुत्र अपने दोस्तों के साथ अपनी ससुराल बोरखेडा गया हुआ था। जिन पर ससुराल पक्ष के रमेश पुत्र बीरबल और बरमेश पुत्र बीरबल निवासी बोरखेडा द्वारा जानलेवा ह*मला कर मा*रपीट की गई।

 

 

 

इस रिपोर्ट पर थाने पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपियों के विरुद्व जुर्म प्रमाणित पाया गया। दोनों आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिये थाने से पुलिस टीम का गठन किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी बालकृष्ण, रामावतार कांस्टेबल और विनोद कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !