Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलेक्टर ने आईएफडब्ल्यूजे के कलेंडर का किया विमोचन

राजस्थान के नए वाटरमेन सवाई माधोपुर कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह को नेशनल वाटर अवार्ड 2018 से सम्मानित होने के पश्चात सवाई माधोपुर आगमन पर बुधवार को इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( आईएफडब्ल्यूजे) के पत्रकारों ने आईएफडब्लूजे जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कक्ष में उनका बांरा जिले में जल संचय के अभिनव कार्य हेतु सम्मान करते हुए माला पहनाकर अभिनंदन किया। 

Sawai Madhopur Collector releases IFWJ calendar


आईएफडब्ल्यूजे के जिला सचिव ज़ियाउल इस्लाम ने बताया कि इस अवसर पर समस्त पत्रकारों ने जिला कलेक्टर को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार का अभिनव कार्य सवाई माधोपुर जिले में भी किया जाए तो जिला लाभांवित होगा। जिला कलेक्टर ने पत्रकारों से कहा कि निश्चित रूप से सवाई माधोपुर जिले की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रासंगिक विषयों पर कार्य करते हुए राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन को राहत प्रदान करने के कार्याे को निरंतर जारी रखा जाएगा। जिसमें मीडिया का सहयोग भी बेहद आवश्यक है।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने आईएफडब्ल्यूजे पदाधिकारियों के आग्रह पर आईएफडब्लूजे के कलेंडर का विमोचन भी किया। साथ ही जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने जिला कलेक्टर को इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का परिचय और गतिविधियों से अवगत करवाया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी गजाधर भरत के अलावा उपाध्यक्ष हीरालाल जैन, श्यामसुंदर शर्मा, राजमल जैन, बजरंग सिंह राजावत, महासचिव दिलीप शर्मा, सचिव इंजीनियर ज़ियाउल इस्लाम, हेमेन्द्र शर्मा, सुनील जोशी, इंजीनियर शहजाद बैग सहित अन्य पत्रकार भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !