Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्यव्यापी अभियान का हुआ शुभारंभ

भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रति व्यापक जन जागरूकता एवं इनसे वंचित लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से एवं मुख्यमंत्री राजस्थान भजनलाल शर्मा ने महारानी कॉलेज जयपुर से वर्चुअल माध्यम से किया। जिसका जिला स्तरीय कार्यक्रम खण्डार विधायक जितेन्द्र गोठवाल के मुख्य आतिथ्य में रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ऑडोटोरियम में आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शपथ दिलाई गई। विकसित भारत की शपथ में रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ऑडोटोरियम में मौजूद जनसमूह भी भागीदार बना।

 

 

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्डार विधायक जितेन्द्र गोठवाल ने सवाई माधोपुर जिले के लिए तैयार किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार वाहन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंचकर भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूकता करेगा। साथ ही योजना से अब तक वंचित रहे पात्र व्यक्तियों को भारत सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक करेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रथम दिन जिले में पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत सूरवाल में शिविर आयोजित कर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया गया।

 

Statewide campaign of Vikas Bharat Sankalp Yatra launched

 

भारत सरकार की इन योजनाओं का मिलेगा फायदा:- ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान भारत, गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय, आवास योजना, उज्जवला, विश्वकर्मा, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम, नैनो फर्टिलाइजर योजनाओ के बारे में जागरूकता के साथ ही विभिन्न योजनाओं में चिह्निकरण और पंजीकरण का कार्य होगा।

 

शहरी क्षेत्र में पीएम स्वनिधि योजना, विश्वकर्मा योजना, उज्ज्वला, मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया स्टैंड अप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम ई बस सेवा, अमृत मिशन, पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, खेलो इंडिया, उड़ान योजना, वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत स्टेशन योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा और वंचित वर्गों के चिह्निकरण और पंजीकरण का कार्य होगा।

 

कल यहां लगेंगे शिविर:- जिले में 17 दिसम्बर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत अजनोटी में दोपहर पूर्व एवं दोपहर बाद जटवाड़ा कलां में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किए जाएंगे। पंचायत समिति बौंली, चौथ का बरवाड़ा एवं खण्डार में 17 दिसम्बर, 2023 को आयोजित होने वाले शिविरो को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, सहायक कलेक्टर एवं नगर परिषद आयुक्त यशार्थ शेखर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, एसडीएम अनिल चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद बंसल, खण्डार प्रधान नरेन्द्र चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजनन उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

IFWJ submitted memorandums to Collector in the name of the PM regarding Swad restaurant Jaisalmer

जैसलमेर प्रकरण पर भड़के पत्रकार, पीएम मोदी के नाम सौंपे ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले जैसलमेर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !