Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे का जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन हुआ आयोजित

पत्रकार हितों के मुद्दो पर हुई चर्चा

सिरोही: सिरोही जिला मुख्यालय पर स्थित पणिहारी गार्डन में आज शनिवार को पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के तत्वाधान में सिरोही जिला स्तरीय पत्रकार सम्मलेन का आयोजन किया गया। सिरोही पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के मुख्य आतिथ्य, मुख्य वक्ता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़, रेवदर विधायक मोतीराम कोली, अतिरिक्त जिला जिला कलेक्टर भास्कर विश्नोई, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, एसबीआई के कैलाश गहलोत व पूर्व प्रधान दिलीप सिंह के विशिष्ट आतिथ्य व जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह करनोत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संगठन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बोहरा ने बताया कि सिरोही के पणिहारी गार्डन में आईएफडब्ल्यूजे द्वारा जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर सिरोही पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेई ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। पत्रकारिता का समाज में इतना महत्त्व हैं कि जब छोटे थे तब हमें परिजनों और गुरुजनों द्वारा अखबार पढ़ने के लिए कहा जाता था, और ये सत्य बात हैं कि जो बच्चा नियमित अख़बार पढ़ता हैं, वो प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस व पत्रकार एक-दूसरे के पूरक है। पुलिस व पत्रकार एक साथ मिलकर कार्य करे तो समाज में व्याप्त कई काले-कारनामों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिरोही जिले के पत्रकार हमेशा सकारात्मक पहलू को दृष्टिगत रखते हुए पत्रकारिता कर रहे है। आज भले ही सोशल मिडिया का जमाना हो, पर जब तक टीवी या अखबार उस खबर की पुष्टि नहीं करते तब तक सोशल मिडिया की बातों पर विश्वास नहीं होता।

 

इस अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़ ने सम्बोधित करते हुए संगठन की गतिविधियों तथा पत्रकार सुरक्षा कानुन को लेकर कहा कि संगठन लगातार राज्य सरकार को ज्ञापन देकर बार-बार अवगत करवा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों को अधिस्वीकृत पत्रकार बनाने के लिए नियमों में शिथिलता देने के लिए लगातार प्रयासरत है। साथ संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजूट होकर सरकारों को अपनी शक्ति का अहसास करवाने का भी आव्हान किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की विशेष भूमिका है। मीडिया की वजह से कोरोना काल में वैक्सिनेशन हेतू आम जनता को जागरूक करने में सिरोही जिले के पत्रकारों ने सरहानीय कार्य किया हैं।

 

इस अवसर पर एसबीआई के कैलाश गहलोत ने कहा कि सिरोही जिले में पत्रकारों का संगठन आईएफडब्ल्यूजे काफी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। आज के सम्मेलन में शामिल हुए पत्रकारों की संख्या को देखकर यह स्वत: ही आभास हो जाता है कि पत्रकारों का संगठन के प्रति कितना लगाव है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह करनोत ने कहा कि संगठन और पत्रकार दोनों एक-दूसरे के पूरक है। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों से है और पत्रकार संगठन से है। उन्होंने कहा कि खुद की मजबूती के लिए संगठन को मजबूत करना होगा, तभी हम अपने हितों की रक्षा कर सकेंगे।

 

District level press conference of IFWJ was organized in sirohi

 

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य को व्यक्तिगत हित त्यागकर सर्वहित में संगठन के लिए स्वार्थ त्यागकर कार्य करना होगा, तभी संगठन मजबुत होगा। कार्यक्रम को भाजपा नेता दिलीप सिंह मांडानी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील आचार्य, ब्रह्माकुमारी संस्थान के पीआरओ बीके कोमल, शिवगंज ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, अशोक कुमावत, हरीश दवे सहित कई पत्रकारों ने भी पत्रकार हितों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

 

इस अवसर पर गणपत सिह मांडोली, नीरज हरीव्यासी, आबूरोड़ ब्लॉक अध्यक्ष मनोज चोरोसिया, रेवदर ब्लॉक अध्यक्ष अकरम मेहर, सिरोही ब्लॉक अध्यक्ष डुंगाराम पुरोहित, मुकेशपाल सिंह, मनोज शर्मा, नाथूसिंह बालिया, हेमन्त अग्रवाल, महेंद्र माली, दीपक त्रिपाठी, मगन प्रजापत, सहित काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

 

अशोक कुमावत बने जिलाध्यक्ष तो गणपतसिंह मांडोली बने महासचिव

आईएफडब्ल्यूजे की ओर से आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में आज सिरोही जिला इकाई के नवगठन हेतू चुनाव भी करवाए गए। जिसमें संगठन के 100 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा ने जिलाध्यक्ष के लिए अशोक कुमावत और महासचिव पद हेतू गणपतसिंह मांडोली के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी पत्रकारों ने ध्वनी-मत से प्रस्ताव पारित किया। जिस पर प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्रसिंह राठौड़ और निवर्तमान जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह करनोत ने इनके नामों की घोषणा कर दोनो नवनियुक्त पदाधिकारियों को साफा व माला पहनाकर बधाई दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !