सवाई माधोपुर के डॉ. गणपत लाल वर्मा फिजियोथेरेपिस्ट इवन फिजियो आइकन अवार्ड – 2023 से हुए सम्मानित
सेहत साथी फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार, 16 दिसम्बर को जयपुर में इवन फिजियो आइकॉन अवार्ड – 2023 का आयोजन किया गया। इवेंट के आयोजक डॉ. अविनाश सैनी ने बताया कि इवेंट का पावर्ड बॉय वन रियलिटी है। यह आयोजन 16 दिसम्बर को होटल क्लाकर्स आमेर में आयोजित किया गया।
![]()
अवार्ड शो में राजस्थान के विभिन्न शहरों से कई फिजियोथेरेपिस्ट उपस्थित हुए। कार्यक्रम में देशभर से करीब 100 से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट एक साथ मोजूद रहे। डॉ. अविनाश सैनी ने बताया कि यह अवार्ड शो का तीसरा सीजन है। अवार्ड शो में क़रीब 40 फिजियोज को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह सवाई माधोपुर से डॉ. गणपत लाल वर्मा को फिजियो आइकॉन अवार्ड – 2023 से सम्मानित किया गया है। डॉ. गणपत लाल वर्मा को अब तक कई सारे फिजियोथेरेपी अवार्डों से सम्मानित जा चुका है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया