Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जयपुर में चलती बस में युवती से गैं*गरेप, ड्राइवरों पर लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश से जयपुर की तरफ आ रही एक बस में युवती से गैं*गरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पिछले हफ्ते की बताई जा रही है। गत 9 दिसंबर को कानपुर से जयपुर आ रही बस में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

Girl raped in a moving bus in Jaipur, Police arrested one accused in this case

सूत्रों के अनुसार जयपुर के कानोता में देर रात जब एक यात्री ने बस रुकवाने के लिए ड्राइवर के केबिन को खटखटाया, तब इस घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर गत शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल में भेज दिया है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती ने जयपुर के कानोता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले की जांच बस्सी के एसीपी फूल चंद मीणा कर रहे हैं।

एसीपी फूल चंद मीणा ने बताया कि, “युवती का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान हुए हैं। “42 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने उनके उत्तर प्रदेश स्थित घर पर दबिश दी है।” उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी ड्राइवर हैं और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बस में रेप की घटना को अंजाम दिया है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !