Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चोरों ने सुने मकान से नकदी व जेवरात किए पार 

सवाई माधोपुर जिले में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर या रहे है। पिछले ही दिनों चोरों ने अंबेडकर सर्कल स्तिथ एक मोबाइल की दुकान में चोरी की थी। इसी प्रकार जिले की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात को चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। जहां पर चोर मकान से नकदी, जेवरात सहित अन्य कीमती समान पर हाथ साफ किया है। जिसमें चोरों ने करीब डेढ़ किलो चांदी, सोने के टॉप्स, नथ, नाक की बाली सहित अन्य जेवरात व बीस हजार रुपए चोरी कर ले गए।

 

 

Thieves steal cash and jewellery from Sune house in sawai madhopur

 

 

जानकारी के अनुसार चोरी के मामले में पीड़ित रामअवतार सोनी ने सवाई माधोपुर कोतवाली थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित रामअवतार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह गत गुरुवार को परिवार सहित श्योपुर बडौदा, मध्य प्रदेश में एक शादी में गया हुआ था। गत शनिवार दोपहर को जब वह वापस आया तो मकान का ताला खुला हुआ मिला।

 

 

पीड़ित ने जब घर के अन्दर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए मिले और घर का सामान इधर – उधर बिखरा हुआ पड़ा मिला। घर में रखी अलमारी के लॉकर खाली थे। चोर लॉकरों में रखी करीब डेढ़ किलो चांदी, सोने के टॉप्स, नथ, नाक की बाली सहित अन्य जेवरात व बीस हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ किया है।

 

 

 

पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे का ताला तोड़ने के प्रयास किए थे, लेकिन ताला नहीं टूटने की वजह से उसमें रखी नकदी व जेवरात बच गए। इसके अलावा पीड़ित रमअवतार ने बताया कि पड़ोसियों से जब उसने चोरी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि गत शुक्रवार की रात को मकान के अन्दर की लाइट जली हुई थी।

 

 

जब उन्होंने देखा तो घर के मुख्य दरवाजे की अन्दर से कुंदी लगी हुई थी। ऐसे में पड़ोसियों ने सोचा कि मकान मालिक शादी से वापस लौट आए है। घर के अंदर से बातचीत करने की आवाज भी आ रही थी। शनिवार सुबह भी जब उन्होंने दरवाजे पर जाकर देखा तो अन्दर से कुंदी लगी हुई थी, लेकिन किसी ने भी पीड़ित को इस संबंध में जानकारी नहीं दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !