Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

स्कूल यूनिफॉर्म पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरावंडा खुर्द में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूली विद्यार्थियों को ड्रेस वितरण कार्यक्रम किया गया। संस्था के कार्यवाहक प्रधानचार्य मधु गोयल ने बताया की इस कार्यक्रम में स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं तक के 151 में से 150 विद्यार्थियों को निः शुल्क पोशाक वितरण की गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पूर्व सरपंच रमेश गोयल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया की राज्य सरकार की ओर से सरकारी विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को निः शुल्क पाठ्यक्रम, निः शुल्क शिक्षा, निः शुल्क स्कूल यूनिफॉर्म, निः शुल्क प्रवेश, निः शुल्क उच्च गुणवत्ता पूर्ण पोषाहार प्रतिदिन दिया जाता है, तो हमें अपने बच्चों का भविष्य व राज्य सरकार की योजनाओं को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालय के प्रति जागरूक होना चाहिए।

 

Faces of students lit up after receiving school uniforms

 

यही नहीं वर्तमान समय में निजी विद्यालयों की अपेक्षा सरकारी स्कूलों को परिणाम भी सर्वोत्तम रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग ज्यादार कृर्षि से जुड़े हुए हैं तो शिक्षा के प्रति अधिक वहन व फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन कुलदीप गौत्तम ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रधान ने स्कूल के 10 व 12 बोर्ड परिणाम में सुधार व शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए बोर्ड कक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। पोशाक वितरण के दौरान इतिहास व्याख्याता कृष्ण मोहन गर्ग ने विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों से अपने बच्चों को समय रहते उनकी गतिविधियों की जानकारी रखकर नियमित पढ़ाई करने का आग्रह किया गया। इस दौरान विद्यालय के व्याख्याता अनूप कुलश्रेष्ठ, उमेश चौधरी, राजेश शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक दिनेश शर्मा, मुकेश राठौर, श्याम सिंह चौधरी, बलवीर मीणा, शोभा जांगिड़, मंजू चौधरी, प्रेम बैरवा, राधा विजय सहित समस्त अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !