Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विधायक वासुदेव देवनानी ने विधानसभा अध्‍यक्ष के लिए प्रस्‍तुत किए पाँच नामांकन पत्र

विधानसभा अध्‍यक्ष का निर्वाचन गुरूवार को

 

जयपुर:- सोलहवीं राजस्‍थान विधासभा के लिए निर्वाचित विधायक वासुदेव देवनानी ने आज बुधवार को राजस्‍थान विधानसभा में अध्‍यक्ष पद के लिए पाँच नामांकन पत्र विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा के समक्ष प्रस्‍तुत किये है।
प्रमुख सचिव शर्मा के समक्ष प्रस्‍तुत पाँच नामांकन पत्रों में प्रथम नामांकन पत्र मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रस्‍ताव को पूर्व उप मुख्‍यमंत्री सचिन पायलट ने अनुमोदन किया। दूसरे नामांकन पत्र में पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्‍ताव को विधायक गोविन्‍द सिंह डोटासरा ने अनुमोदन किया।
MLA Vasudev Devnani submitted five nomination papers for Assembly Speaker in rajasthan
तीसरे नामांकन पत्र में पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रस्‍ताव को विधायक राजकुमार रोत ने अनुमोदन किया। इसी प्रकार चौथे नामांकन पत्र में उप मुख्‍यमंत्री दिया कुमारी के प्रस्‍ताव को विधायक चन्‍द्रभान सिंह चौहान ने अनुमोदन किया।
पांचवे नामांकन में विधायक हनुमान बेनीवाल के प्रस्‍ताव को विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने अनुमोदन किया। प्रमुख सचिव शर्मा ने बताया कि गुरूवार को विधानसभा अध्‍यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

If Delhi elections were held today, BJP would not win even 10 seats Arvind Kejriwal

दिल्ली में आज चुनाव हो तो बीजेपी 10 सीट नहीं जीतेगी: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !