Thursday , 23 April 2026
Breaking News

गणेश धाम पर मिला लावारिस दिव्यांग बालक, मर्सी आश्रय गृह में दिया प्रवेश

गणेश धाम पर कल देर शाम को एक लावारिस दिव्यांग बालक घूमता हुआ मिला। जिसकी सूचना गणेश धाम चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बालक को दस्तयाब कर चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन की काउन्सलर लवली जैन ने बालक से परामर्श किया, परन्तु दिव्यांग होने के कारण बालक अपने बारे में ज्यादा नहीं बता पाया।

 

Abandoned disabled child found at Ganesh Dham, admitted to Mercy shelter home Sawai Madhopur

 

 

परामर्श के बाद बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति के आदेश पर बालक को मर्सी आश्रय गृह में अस्थायी तौर प्रवेशित कराया गया। जहां पर बालक को शेल्टर देने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अलकनन्दा त्रिवेदी ने बालक से पुन: परामर्श किया तो बालक ने लिखकर पिता का नाम रतलाम पलसोडी बताया।

 

 

मर्सी आश्रय गृह के डायरेक्टर अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि बालक से मिली जानकारी पर सर्च करके बालक की जानकारी रतलाम पुलिस को दी, और कुछ घन्टो बाद ही बालक के परिजनों से बात हो गयी। बालक के पिता की मृत्यु हो चुकी है, माँ मानसिक दिव्यांग है। बालक पहले भी गुमशुदा हो चुका है। पिछले 8 दिन पहले से बालक घर परिवार से बिछड़ कर इधर – उधर भटक रहा था और कल पता नही कैसे सवाई माधोपुर गणेश धाम पहुंच गया। बालक को जल्द ही परिजनों के पास पहुंचा दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !