Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

पहलवान साक्षी मलिक ने छोड़ी कुश्ती, कहा – कल रात से परेशान हूं

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के क़रीबी संजय सिंह की जीत के बाद गत गुरुवार को साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का एलान कर दिया था। उसके बाद से विरोध करने वाले तीनों पहलवान जनता में चर्चा का विषय बने हुए हैं। गत शुक्रवार को ही प्रियंका गांधी भी उनसे मिलने पहुंची थी।

 

 

Wrestler Sakshi Malik quit wrestling, said - I am upset since last night

 

 

 

 

इसी बीच गत शनिवार को साक्षी मलिक ने अपने सोशल मेडिया हैंड़ल ‘एक्स’ पर ट्वीट करके डब्ल्यूएफआई के एक फैसले पर आपत्ति जताई है। गत शनिवार की शाम साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया हैंड़ल ‘एक्स’ पर ट्विट करते हुए लिखा है कि, “मैंने कुश्ती छोड़ दी है, पर कल रात से परेशान हूँ। वे जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फोन करके बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख से जूनियर नेशनल होने हैं और वो नए कुश्ती फेडरेशन ने नंदनी नगर, गोंडा में करवाने का फैसला लिया है।”

 

 

अपनी आपत्ति का कारण समझाते हुए उन्होंने लिखा है कि, “गोंडा बृजभूषण का क्षेत्र है। अब आप सोचिए कि जूनियर महिला पहलवान किस माहौल में कुश्ती लड़ने वहाँ जाएँगी। क्या इस देश में नंदनी नगर के अलावा कहीं पर भी नेशनल करवाने की जगह नहीं है क्या? समझ नहीं आ रहा कि क्या करूँ।”

क्या है पूरा मामला?

इससे पहले गत शुक्रवार को डब्ल्यूएफआई के नए चुने गए अध्यक्ष संजय सिंह ने घोषणा की थी कि U-15 और U-20 नेशनल कंप्टीशन 28 से 30 दिसंबर के बीच गोंडा में आयोजित किए जाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस फैसले के बाद साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के समर्थक और डब्ल्यूएफआई के नवनिर्वाचित महासचिव प्रेम चंद लोचाब ने फेडरेशन से ये कंप्टीशन स्थगित करने की मांग की है।

लेकिन लोचाब के हाथों इस चुनाव में हारे दर्शन लाल ने विरोध करने वालों को आड़े हाथों लिया है। पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा कि, “लोचब जी शायद कुश्ती के बारे में नहीं जानते, क्योंकि अध्यक्ष नहीं चाहते कि इन पहलवानों का समय बर्बाद हो, क्योंकि 2023 कई पहलवानों का आखिरी साल होगा। 1 जनवरी, 2024 से ये पहलवान इन आयु समूहों में भाग लेने के योग्य नहीं होंगे।”

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !