श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए अयोध्या से प्राप्त पूजित अक्षत कलश की श्रीराम जानकी मंदिर रेल्वे स्टेशन पर विद्वानों द्वारा पूज्य सन्तों के सानिध्य में वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर सभी बस्तियों से आये हुए रामभक्तों मातृशक्ति को अपनी अपनी बस्ती के मन्दिरों के लिए पूजित अक्षत कलश प्रदान किये गये। अक्षत कलश शोभायात्रा श्रीराम जानकी मन्दिर से बजरिया होती हुई अम्बेडकर सर्किल पहुंची।

यहां पर सन्तों के आशीर्वाद के साथ ही सवाई माधोपुर विभाग के विभाग प्रचारक मुकेश कुमार द्वारा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के महत्व को बताते हुए कहा गया कि पांच सौ वर्षों के सतत संघर्षों के बाद अनेक सन्तों एवं रामभक्तों के बलिदान होने पर आज हमें परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसलिए हम सबको आनन्दोत्सव के रुप में मनाना है। एक जनवरी से सात जनवरी तक घर घर जाकर अयोध्या में रामलला दर्शन करने हेतु निमंत्रण दिया जायेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया