Thursday , 23 April 2026
Breaking News

शिविर में केन्द्र सरकार की योजनाओं की मिल रही जानकारी

भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत करमोदा एवं दोंदरी, खण्डार की अक्षयगढ़ एवं सिंगोरकलां, चौथ का बरवाड़ा की रवांजना चौड़ एवं खिजूरी, बौंली की मित्रपुरा एवं उदगांव में प्रचार-प्रसार वैन एवं शिविरों के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत प्रचार वैनों के उक्त ग्राम पंचायतों में पहुंचने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन द्वारा यात्रा का स्वागत किया।

 

Information about Central Government schemes is available in the camp

 

शिविर में किसानों को जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित उन्नत खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान शिविरों में ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ भी दिलाई जा रही है। इस दौरान पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत रवांजना चौड़ में आयोजित शिविर में पास ही के खेत में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव किया गया। शिविरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ आमजन को योजनाओं से जुड़े लाभों की जानकारी से अवगत कराते हुए मौके पर ही विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण का कार्य किया गया। शिविरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था करते हुए आमजन की टीबी स्क्रीनिंग, एनिमिया उन्मूलन, कैंसर, बीपी, शूगर आदि की जांच भी की जा रही है। शिविरों में संबंधित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं समस्त संबंधित विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !