Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

पीएम विश्वकर्मा योजना का उठाए लाभ

पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर, 2023 को लोहार, सुनार, कुम्हार, बढ़ई गिरी, मूर्तिकार, कारीगर, राजमिस्त्री आदि 18 पारम्परिक व्यवसाय से जुड़े शहरी क्षेत्र के कारीगरों एवं शिल्पकारों के उत्थान के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना लागू की गई है। नगर पालिका बौंली के अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के प्रथम चरण में ऑनलाइन पॉर्टल पर प्राप्त आवेदनों के संबंध में नगर पालिका बौंली ऑनलाइन पॉर्टल https:pmvishwakarma.org.in के माध्यम से प्रमाणित किया जाएगा।

 

 

उन्होंने बताया कि आवेदक परम्परागत रूप से स्वरोजगार के लिए योजनान्तर्गत वर्णित 18 पारम्परिक व्यवसाय यथा बढ़ई गिरी, नाव निर्माण, आर्मर लोहार, हथौड़ा टूलकिट निर्माण, ताला निर्माण, मूर्तिकला, सुनार, चर्मकार, कुम्हार, राजमिस्त्री, टोकरी, झाडू, जूट बुनकर, परम्परागत खिलौना निर्माण, नाई मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली जाल निर्माण कार्य में संलग्न एक परिवार से केवल एक व्यक्ति द्वारा योजान्तर्गत आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी व्यक्ति पीएम विश्वकर्मा ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनबोर्ड करवाकर ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन का वैरिफिकेशन नगरपालिका बौंली द्वारा किया जाएगा। योजना के तहत प्राप्त पात्र आवेदक प्रमाण पत्र स्कील ट्रेनिंग मय स्टाइपेड 3 लाख रूपये तक बिना गारंटी अन्य 15 हजार तक टूल किट एवं तैयार उत्पादों के लिए मार्केटिंग सहायता जैसी सुविधाएं करवाए जाएगी।

 

Take advantage of PM Vishwakarma Scheme in sawai madhopur

 

पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना में 31 दिसम्बर तक करें आवेदन

भारत सरकार द्वारा महत्वकांशी योजना पीएम स्वनिधि योजना चलाई जा रही है। नगरपालिका बौंली के अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधियोजना के तहत रेहडी, ठेला होल्डर जिनमें फल सब्जी विक्रेता, खाद्य सामग्री, मोची, नाई इत्यादि नगर पालिका बौंली की भौगोलिक सीमा के भीतर बिक्री-व्यवसाय कर रहे है स्ट्रीट वैन्डर्स के आर्थिक हितों के लिए उन्हें ताकतवर बनाने के लिए विशेष, माइक्रो क्रेडिट स्कीम चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को प्रोविजनल सर्टिंफिकेट ऑफ वेउिंग से सृजित किया जाएगा।

 

स्ट्रीट वेंडर्स को 10 हजार रूपए तक की कार्यशील पूंजी ऋण की सहायता के साथ नियमित भुगतान पर सब्सिडी, समय से भुगतान पूर्ण करने पर अगली बार भविष्य में बड़ा लोन दिया जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि आवेदक को आवेदन के लिए आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो नगर पालिका बौंली में 31 दिसम्बर, 2023 तक जमा करानी होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !