Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रणथंभौर में ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर मनमानी और धोखाधड़ी की जांच की मांग

रणथंभौर नेशनल पार्क में सामाजिक कार्यकर्ता और एडवोकेट हरि प्रसाद योगी ने सैंकड़ों पर्यटकों के साथ ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर मनमानी और धोखाधड़ी की जांच की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वीवीआईपी के नाम पर हजारों रूपये लेकर अवैध तरिके से करवाये जा रहे रणथंभोर में भ्रमण करवाने वाले बुकिंग एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

उन्होंने बताया कि जनहित में उपरोक्त विषय पर सवाई माधोपुर राष्ट्रीय रणथंबोरे नेशनल पार्क में बुकिंग के नाम पर व्याप्त अनियमिताओं की जांच कारवाई जाए। वर्तमान में रणथंभौर टाइगर पार्क में देश – विदेश से हजारों पर्यटक रोजाना आ रहे है। जिनकी बुकिंग पूरी केवल ऑनलाइन ही हो रही है, जिसमें एजेंटो का बोलबाला है।

 

 

Demand for investigation into arbitrariness and fraud in the name of online booking in Ranthambore

 

 

 

अगर कोई सीधे ही रणथंभौर आता है या स्थानीय नागरिकों या उनके मेहमान कोई आते है तो करंट बुकिंग का कोई प्रावधान नहीं है जबकि वीआईपी कोटे के नाम पर हजारों रूपये लेकर सीधे ही टाइगर पार्क में घुमाया जाता है। ऐसे में जन साधारण मध्यवार्गीय परिवार का रणथंभौर टाइगर पार्क में सफारी करना बड़ा मुश्किल हो गया है।

 

 

 

 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि  स्थानीय नागरिकों के लिये रियायत दरों पर एवं आसान बुकिंग व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे स्थानीय लोग भी अपने स्थानीय रणथंभौर टाइगर पार्क का भ्रमण कर सके और उनमें जंगल पर्यावरण टाइगरों के प्रति और अधिक आपसी सहभागिता बढ़ सके। चुंकि ज्यादा दरों और ऑनलाइन बुकिंग की जटीलताओं के चलते लगभग 90% स्थानीय नागरिकों ने अपने ही क्षेत्र में टाइगर पार्क को आज तक नहीं देखा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है एवं साथ ही वीआईपी फर्जी भ्रमण के नाम पर अनियमितता धड़ल्ले हो रही है। जिस पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !