Sunday , 7 June 2026
Breaking News

निवर्तमान डीजीपी उमेश मिश्रा को सेवानिवृत्ति पर रस्सों से कार खींच कर दी भावभीनी विदाई

निवर्तमान महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर आज सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में परम्परागत रस्म अदा करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उनकी कार को रस्सों से खींचकर भावभीनी विदाई दी। महानिदेशक यूआर साहू ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मिश्रा को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी। उन्होंने कहा कि मिश्रा ने सेवाकाल के दौरान कार्य और व्यवहार से अपनी अलग पहचान बनाई। राजस्थान पुलिस ने उनके कार्यकाल में अनेक उल्लेखनीय कार्य किये गये।

 

Outgoing DGP Umesh Mishra was given an emotional farewell on his retirement by pulling his car with ropes

 

उमेश मिश्रा ने अपने विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने सदैव उन्हें सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस सहयोग से उन्हें कुछ उल्लेखनीय कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। पुलिस परंपरा के अनुसार डीजीपी कानून व्यवस्था राजीव शर्मा, डीजीपी साइबर सुरक्षा डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सर्वश्री राजेश निर्वाण, हेमंत प्रियदर्शी, संजय अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, अनिल पालीवाल, आनंद श्रीवास्तव, अशोक राठौड़, मालिनी अग्रवाल, प्रशाखा माथुर, बीजू जार्ज जोसेफ, स्मिता श्रीवास्तव, विनीता ठाकुर, सचिन मित्तल, संजीब नार्झरी, विशाल बंसल, वी के सिंह, हवा सिंह घुमरिया, एस सेंगाथिर, बिपिन कुमार पांडे, पी रामजी, भूपेंद्र साहू सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिस जवान एवं पुलिस मुख्यालय में तैनात कर्मचारीगण ने भी रस्सों को खींचने में सहयोग किया। मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यक्तिशः मिलकर उन्हें सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !