Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ग्रामीणों की सजगता से गाड़ी छोड़कर भागे गौ तस्कर

ग्राम पंचायत सारसोप की समुद्रपुर ढाणी के पास गोवंश पिकअप गाड़ी में भरते हुए गौ तस्करों ग्रामीणों के एकत्रित होने से पिकअप गाड़ी व बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। शिवाड़ पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल ने बताया कि समुद्रपुर गांव के ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के पास गो तस्कर गायों को पिकअप गाड़ी में भरकर ले जा रहे हैं। पुलिस चौकी शिवाड़ के जवान जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां गाड़ी पिकअप नंबर एमपी 14 जीसी 923 में दो गाय तथा एक मोटरसाइकिल 2987 मिली पुलिस ने इनको अपने कब्जे में कर गाड़ी के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

Due to alertness of villagers, cow smugglers ran away leaving their car

 

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों से तस्कर गांव में आकर रुकते हैं फिर इधर-उधर आवारा गायों पर नजर रखते हैं और मौका देखकर उन्हें इकट्ठा करते हैं इसके बाद गोवंश को पिकअप में भर देते हैं। पिकअप में गो तस्कर गोवंश को इस तरीके से भरते हैं कि गोवंश नीचे रहता है तथा उनके ऊपर लकड़ी के फनटे लगाकर उसके ऊपर सब्जी के कैरेट रख देते हैं जब इस तरह की जानकारी गौ सेवा दल को मिली तो गौ सेवकों ने गौ तस्करों को पकड़ने की योजना बनाई। ग्रामीणों ने गोवंश को पिकअप में भरते हुए गौ तस्करों को घेरने की कोशिश की लेकिन गो तस्करों को पता चल गया जिससे वे पिकअप गाड़ी व मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !