Sunday , 8 March 2026
Breaking News

विकसित भारत के निर्माण हेतु युवा सशक्तिकरण के लिए युवा कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार शिविर के माध्यम से किया जा रहा है। इसी क्रम में विकसित भारत के निर्माण हेतु युवा सशक्तिकरण में जिले के युवा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने बताया कि MY Bharat (मेरा युवा भारत) – विकसित भारत के निर्माण हेतु युवा सशक्तिकरण को समर्पित पोर्टल पर जिले के सभी युवा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस अवसर जिला कलेक्टर ने जिले में युवा सशक्तिकरण के लिए 15 से 29 साल के युवाओं से मेरा युवा भारत अभियान से जुड़ने की अपील की और बताया कि मेरा युवा भारत (MY Bharat) पोर्टल पर दिये गए लिंक https://mybharat.gov.in/yuva_register पर जाकर अथवा क्यूआर कोड को स्कैन कर देश के युवा उक्त अभियान से आसानी से जुड़ सकते हैं।

 

Youth will be able to register for youth empowerment to build a developed India

 

उन्होंने बताया कि MY Bharat पोर्टल व्यवसाय, रोज़गार अवसर आदि के क्षेत्र में प्रगति करने और एक सकारात्मक व्यक्तित्व विकसित करने का एक उत्कृष्ट अवसर है। यहां व्यावसायिक कौशल विकास, युवा नेतृत्व और सामुदायिक भागीदारी की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय महत्व की गतिविधियों में भाग लेकर और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह मंच युवाओं को व्यवसायों, सरकारी विभागों और गैर-लाभकारी संगठनों में कार्यक्रमों और सीखने के अवसरों से जोड़ता है। इस तरह की भागीदारी स्थानीय समुदाय के मुद्दों के बारे में युवाओं की समझ को और गहरा करती है जिससे उन्हें रचनात्मक समाधान ढूंढने में मदद मिलती है। साथ ही उन्होंने भारत को 2047 तक विश्व के विकसित अग्रणी राष्ट्रों में भारत को एवं देश में राजस्थान को वहीं प्रदेश में सवाई माधोपुर को अग्रणी स्थान दिलाने में जिलेवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमारा संकल्प विकसित भारत पोर्टल https://pledge.mygov.in/viksit_bharat/ पर जाकर ‘विकसित भारत संकल्प’ की शपथ लेने की भी अपील की। युवा रजिस्ट्रेशन संबंधी अन्य किसी भी जानकारी के लिए कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र, सवाई माधोपुर में सम्पर्क कर सकते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !