Thursday , 23 April 2026
Breaking News

समयबद्ध तरीके से हो रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण व विस्तारीकरण कार्य: जिला कलेक्टर

जिला कलेक्टर प्रत्येक सप्ताह निर्माण कार्यों का करेंगे निरीक्षण

सवाई माधोपुर शहर में ईपीसी मोड़ पर चल रहे रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण एवं विस्तारीकरण कार्य, खण्डार बाईपास कार्यों का जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है।

रेलवे ओवर ब्रिज का हो समयबद्ध तरीके से निर्माण:- जिला कलेक्टर ने सवाई माधोपुर  शहर में ईपीसी मोड़ पर चल रहे रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण एवं विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए एनएचएआई के अधिशासी अधिकारी आदेश कुमार को फिजिबल कार्यों की सूची बनाकर कार्य प्रारम्भ करवाकर प्रतिदिन की प्रगति से जिला कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश प्रदान किए है।

 

 

उन्होंने कहा कि पुलिया विस्तारिकरण कार्य में अधिग्रहित भू-खण्ड, गृह, प्रतिष्ठान आदि का उचित मुआवजा जिन्हें मिल चुका है उस अधिग्रहित भूमि पर शीघ्र कार्य प्रारम्भ किए जाए। इसके अतिरिक्त जिन स्वामियों के भूमि एवं प्रतिष्ठानों की भूमि अधिग्रहित की गई है, परन्तु उनके स्वामियों को उचित मुआवजा एनएचएआई द्वारा नहीं प्रदान किया गया है ऐसे व्यक्तियों की सूची बनाकर प्रस्ताव सरकार को भिजवाए ताकि समयबद्ध तरीके से विस्तारीकरण कार्य पूर्ण किया जा सके।

 

 

 

 

Construction and expansion of railway over bridge should be done in a time bound manner in Sawai madhopur

 

 

 

जिला कलेक्टर ने इस दौरान निर्माण कार्यों में विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग को एनएचएआई को निर्माण कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए है ताकि पुलिया का विस्तारीकरण कार्य शीघ्र पूरा हो और शहर को ट्रेफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकें।

 

 

खण्डार बाईपास कार्य हो शीघ्र पूर्ण:- जिला कलेक्टर ने मध्य प्रदेश से खण्डार होते हुए सवाई माधोपुर से आने वाले यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे खण्डार बाईपास कार्यों का निरीक्षण किया।

 

उन्होंने इस दौरान 15 दिवस में आरयूआईडीपी, जेवीवीएनएल, पीएचईडी को सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ आपसी समन्वय से कार्य करते हुए खण्डार बाईपास को आगामी 15 दिवस में दुपहिया और चौपहिया वाहन संचालन हेतु तैयार करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी को प्रदान किए है। जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनके द्वारा प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान एसडीएम अनिल चौधरी, अधिशासी अभियंता गोविन्द सहाय मीना, पीएचईडी के हरज्ञान मीना, एनएचएआई एक्सईएन आदेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !