Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चौथ माता मेले में श्रद्धालुओं को न हो किसी प्रकार की असुविधा : डॉ. खुशाल यादव

चौथ का बरवाड़ा में 28 जनवरी से 31 जनवरी, 2024 तक आयोजित होने वाले चौथ माता मेले के संबंध में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। मुख्य मेले का आयोजन 30 जनवरी, 2024 को होगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि चौथ माता की अधिक मान्यता होने के कारण प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु चौथ का बरवाड़ा माता के दर्शनार्थ पधारते हैं।

 

इन सभी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसकी समुचित व्यवस्थाएं संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं मंदिर ट्रस्ट द्वारा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मेले को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को मेला मार्गों पर बिजली के झूलते तारों को कसवाने, खुले तारों को ढकवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के विकास अधिकारी को मेले के दौरान धारदार हथियारों की दुकानें आवंटित न करने के निर्देश दिए है।

 

Devotees should not face any inconvenience in Chauth Mata fair- Dr. Khushal Yadav

 

मेले के दौरान यातायात एवं परिवहन व्यवस्था के लिए चिन्हित स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा को दिए। उन्होंने जिला रसद अधिकारी ज्ञानचन्द को मेले में लगने वाली खाद्य पदार्थो की दुकानों में व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों के प्रयोग हेतु निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना को शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत टीम नियुक्त कर सभी खाद्य सामग्री की दुकानों से सैम्पल लेकर मिलावट खोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को मेले के अयोजन से पूर्व मेला मार्ग के गड्ढ़ों को सही करवाने के निर्देश दिए।

 

मेले में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी कैमरे एवं माईक अनाउंसमेन्ट सिस्टम के माध्यम से अव्यवस्था करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, एसडीएम सवाई माधोपुर अनिल चौधरी, एसडीएम चौथ का बरवाड़ा उपेन्द्र शर्मा, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, सरपंच सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !