Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप का निरीक्षण

अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत पढ़ाना एवं जड़ावता में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने शिविर में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की मंशा अनुरूप सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र वंचित व्यक्ति को मिले यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को योजनावार पात्र लोगों का कैंप से पूर्व ही चिन्हीकरण के निर्देश दिए ताकि कैंप के दिन अधिक से अधिक लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जा सके। जिला कलेक्टर ने स्वयं मौजूद रहकर कैंप में उपस्थित सभी ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। नैचुरल फार्मिंग के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।

 

District Collector Dr Khushaal Yadav inspected Vikas Bharat Sankalp Yatra Camp

 

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपनी क्षमता के अनुसार संवेदनशीलता एवं निष्ठा के साथ आमजन के हितार्थ कार्य करें। हमारे आचरण एवं वाणी से कोई भी व्यक्ति आहत न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वे आगामी शिविरों में उनके विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिविरों से पूर्व ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर सर्वे कराकर योजनाओं के पात्र व्यक्तियों का चिन्हिकरण करवाकर कैम्प के दौरान उन्हें लाभांवित किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर आमजन को महत्व देते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं एवं सरकार की योजनाओं से लाभांवित करवायेंगे तो निश्चित तौर पर हमारा जिला राज्य के अग्रणी पांच जिलों में अवश्य स्थान हासिल कर पायेगा। इस दौरान एसडीएम सवाई माधोपुर अनिल चौधरी, विकास अधिकारी समय सिंह मीणा, एसीबीईओ राम प्रसाद शर्मा, सरपंच सहित सभी विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !