Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के सचिव महेन्द्र कुमार ढाबी ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जागरूकता शिविर का शुभारंभ महेन्द्र कुमार ढाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, एनजीओ प्रतिनिधि, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स, पैनल अधिवक्तागण को बताया कि हर वर्ष 12 जनवरी को पूरे भारत में बड़े उत्साह और खुशी के साथ स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

इसे आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को याद करने के लिए मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद के विचार, दर्शन और अध्यापन भारत की महान सांस्कृतिक और पारंपरिक संपति है। युवा देश के महत्वपूर्ण अंग है जो देश को आगे बढ़ाता है इसी वजह से स्वामी विवेकानंद के आदर्शो और विचारों के द्वारा सबसे पहले युवाओं को चुना जाता है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम हमारे समाज के लिए बहुत ही गंभीर विषय हैं।

 

Legal awareness camp organized on the occasion of National Youth Day in sawai madhopur

 

हमें इस विषय पर बात करने के साथ-साथ अपनी नैतिक जिम्मेदारियां भी समझनी होगी। बाल श्रम को जड़ से खत्म करना हमारे समाज के लिए एक चुनौती बन चुका है क्योंकि बच्चों के माता-पिता ही बच्चों से कार्य करवाने में लगे हुए है। बाल मजदूरी करने वाले बच्चे अक्सर कुपोषण का शिकार हो जाते है। बालश्रम को खत्म करने के लिए सबसे पहले हमें अपनी सोच को बदलना होगा। बालश्रम का अंत करने के लिए सबसे पहले अपने घरों या दफ्तरों में किसी भी बच्चे को काम पर नहीं रखना चाहिए।

 

साथ ही ग्राम राज्य विकास एवं प्रशिक्षण संस्था के रेस्क्यू ऑफिसर मनीष कुमार शर्मा, काउंसलर अर्चना मीना ने संस्था की गतिविधियों व उद्देश्य की जानकारी दी और बच्चों के संरक्षण के मुद्दो पर बने कानून व्यवस्था की जानकारी करते हुए बताया कि हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है जिससे बच्चों को संरक्षण प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या ओमप्रभा आर्य, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल राधेश्याम जोगी, वाई.सी. जिला रोजगार कार्यालय सरफराज, स्थानीय विद्यालय के कर्मचारीगण नरेश कुमार जैन, रोहित उपाध्याय, गोवर्धन कुमावत, सुमेरसिंह राजावत एवं अन्य आमजन उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !