मानटाउन थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में जगदीश पुत्र हरजीलाल और गोविन्द प्रसाद पुत्र रामजीलाल निवासी भोपाल नगर आदर्श नगर बी जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के तहत अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृत्ताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के सुपरविजन में मानटाउन थानाधिकारी महेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जगदीश पुत्र हरजीलाल और गोविन्द प्रसाद पुत्र रामजीलाल निवासी भोपाल नगर आदर्श नगर बी मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया