Sunday , 6 September 2026
Breaking News

राजस्थान को पर्यटन का सिरमौर बनाने के लिए करें काम – उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

दिया कुमारी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

जयपुर:- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज सोमवार को पर्यटन भवन में पर्यटन विभाग की कार्य योजनाओं तथा 100 दिवसीय कार्य योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राजस्थान को टूरिज्म में दुनिया का सिरमौर बनाने के लिए पर्यटन स्थलों के आसपास गुणवत्तापूर्ण और आधारभूत सुविधाओं का विकास करना होगा।
 उपमुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा तथा विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में राजस्थान के पर्यटन का समग्र विकास करने हेतु पर्यटन विभाग के साथ ही अन्य विभागों के संयुक्त प्रयासों से काम किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
Work to make Rajasthan a tourism hub - Deputy Chief Minister Diya Kumari
दिया कुमारी ने कहा कि किसी भी पर्यटक स्थल पर यदि अधिक से अधिक पर्यटकों की आवाजाही सुनिश्चित करनी है तो उसके लिए एक समग्र कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर, पर्यटक स्थलों तक पहुंच के लिए बेहतर आवागमन की सुविधाएं विकसित करनी होगी।
जिसमें रेल, सड़क और हवाई मार्ग सम्मिलित है। इसी प्रकार पर्यटक स्थलों के आसपास पर्यटकों के लिए आतिथ्य स्थल बेहतर होने चाहिए, आसपास का पूरा क्षेत्र आधुनिक सुविधाओं से युक्त होना चाहिए, शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालय के साथ गुणवत्ता पूर्ण आधारभूत सुविधाओं का विकास करना होगा।
उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मेलों एवं उत्सवों के आयोजनों को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए विभागीय स्तर पर एक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जयपुर के जलमहल पर्यटक स्थल के साथ अन्य पर्यटक स्थलों पर बेहतर सफाई व्यवस्था करने और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास करने के निर्देश भी दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !