Sunday , 7 June 2026
Breaking News

यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कानूनी कार्रवाई: जिला कलेक्टर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 15 जनवरी से 14 फरवरी, 2024 के मध्य किया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली कुल मृत्यु दर में से 50 प्रतिशत से अधिक मृत्यु दर 35 वर्ष तक की आयु वाले युवा वर्ग की है।

 

 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में यातायात नियमों की जागरूकता संबंधी गतिविधियां मुख्य रूप से युवा वर्ग को केन्द्र में रखकर आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने से यातायात व्यवस्था सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहती है जिससे जान और माल की सुरक्षा होती है।

 

 

Legal action will be taken if traffic rules are not followed District Collector Sawai Madhopur

 

 

 

उन्होंने कहा कि शराब या अन्य नशा कर बेतरतीब वाहन चलाने वालों के साथ-साथ गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वालों तथा ट्रैक्टरों पर डीजे लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई पुलिस, आबकारी विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष सवाई माधोपुर में 370 सड़क दुर्घटनाएं हुई है जिससे बहुत से घर बर्बाद हो गए हैं। बहुत से घरों में आजीविका कमाने वाले की दुघर्टनाओं का मृत्यु होने के कारण घरों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। उन्होंने सवाई माधोपुर शहर के सड़क मार्गों पर यूआईटी, नगर परिषद तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग को नये एवं जो क्षतिग्रस्त हो गए है उनके स्थान पर भी नये साईनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए है।

 

 

यातायात नियमों का पालन न करने वालों के भेजें फोटो-विडियों:-

जिला कलेक्टर ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले दुपहिया एवं चौपहिया वाहन चालकों के फोटो एवं विडियों उनके व्हाट्सएप नंबर 9530314000 के साथ-साथ अन्य पुलिस व परिवहन अधिकारियों को भेजे ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकें।

 

विद्यालयों की प्रार्थनाओं में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति करें जागरूक:-

जिला कलेक्टर ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाली भावी पीढ़ियों को प्रार्थनाओं में साईनेज एवं लघु फिल्मों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन की महत्ता बताते हुए उन्हें जागरूक किया जाए। ताकि वे बड़े होने पर न सिर्फ वह स्वयं यातायात नियमों का पालन करें बल्कि अपने परिजनों को भी इन नियमों की पालना करने के संबंध में जागरूक कर सकें।

 

राजकीय कार्यालयों एवं विद्यालयों में फर्स्ट एड किट:-

जिला कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटनाएं किसी को बताकर नहीं आती इसके लिए हमे पूर्व में ही अपने कार्यालयों एवं विद्यालयों में फर्स्ट एड किट की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि किसी कार्मिक या विद्यार्थी की दुर्घटना में घायल होने की स्थिति में उसे फर्स्ट एड दिया जा सके।

इस बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !