Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ सयुंक्त जांच दल की बड़ी कार्यवाही, 6 वाहन एवं एक्सकेवेटर मशीन जब्त

जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में दिये थे निर्देश

जयपुर जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सोमवार, 15 जनवरी को संयुक्त जांच अभियान का आगाज हुआ। अभियान के पहले दिन खनन, राजस्व, पुलिस, वन, परिवहन एवं जयपुर विकास प्राधिकरण आपसी सामंजस्य बनाकर प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त 6 ट्रैक्टर – ट्रॉली एवं एक एक्सकेवेटर मशीन जब्त की है।

 

जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी के सदस्य सचिव श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि गत रविवार को कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिये थे।

 

 

Joint investigation team takes major action against illegal mining and transportation, 6 vehicles and excavator machines seized in jaipur rajasthan

 

 

उन्होंने बताया कि संयुक्त जांच दल ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए सांगानेर सदर पंचायत समिति में 2 ट्रैक्टर – ट्रॉली, फागी पंचायत समिति में 2 ट्रैक्टर – ट्रॉली, जमवा रामगढ़ पंचायत समिति एवं बस्सी पंचायत समिति से एक-एक ट्रैक्टर – ट्रॉली सहित अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त कुल 6 ट्रैक्टर – ट्रॉलियां एवं खोरा मीणा, आमेर में चुनाई पत्थर के अवैध खनन में लिप्त एक एक्सकेवेटर मशीन जब्त की है। कार्रवाई के बाद संयुक्त जांच दल ने जब्त वाहनों को संबंधित पुलिस थानाधिकारियों को सुपूर्द कर दिया है।

 

 

 

 उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक जारी रहने वाले इस अभियान के तहत कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने अवैध खनन की ड्रोन विडियो ग्राफी कराने के निर्देश दिये है। राजकीय भूमि में अवैध खनन पाया जाने पर अवैध खननकर्ताओं के विरुद्ध तीन पीडीपीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वाले वाहनों के चालकों का लाइसेंस तथा वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !