Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

नेचर गाइड तथा ईडीसी गाइड की होगी नई भर्तियां

संभागीय आयुक्त चन्द्र शेखर मूथा की अध्यक्षता में सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर डॉ.. एस.पी. सिंह, करौली कलेक्टर एनएम पहाड़िया, मुख्य वन संरक्षक मनोज पाराशर, सवाई माधोपुर विधायक Danish Abrar, डीएफओ मुकेश सैनी की उपस्थिति में रणथम्भौर वन क्षेत्र के लिए लोकल एडवाईजरी कमेटी की प्रथम बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में संभागीय आयुक्त ने नेचर गाइड तथा ईडीसी गाइड की नई भर्तियां के संबंध में आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा की तथा इस संबंध में पूर्ण पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
recruitment nature guides edc guides ranthambore sawai madhopur
सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिसमें नेचर गाइड एवं ईडीसी गाइड की जल्दी ही भर्ती हो इस पर विशेष जोर दिया गया। इस भर्ती के माध्यम से रणथम्भौर वन क्षेत्र में भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को ज्यादा दक्ष गाइड उपलब्ध करवाये जाना मुख्य बिन्दु रहा। साथ ही पूर्ण पारदर्शिता के साथ तथा समाचार पत्रों में विज्ञप्ति से ही भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किये जाने के बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
इसी प्रकार विधायक दानिश अबरार ने गाइडों का मानदेय 600 रूपये से बढ़ाकर 800 रूपये किये जाने का सुझाव दिया। इसी प्रकार उन्होंने सवाई माधोपुर में पर्यटन से अर्जित राजस्व का एक अंश सवाई माधोपुर के विकास में ही खर्च किये जाने के प्रस्ताव पर विचार करने का सुझाव दिया। उन्होंने गणेशधाम पर पार्किंग सुविधा विकसित करने तथा वहां से गणेश मन्दिर के लिए निःशुल्क गणेश मन्दिर शटल कैंटर चलाये जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी कोई निजी चौपहिया वाहन ले जाना चाहते हैं तो उनका शुल्क निर्धारित किया जाये तथा लोकल्स के वाहनों एवं नये वाहनों को जो गणेश मन्दिर ढोक देना चाहते हैं उन्हें निःशुल्क जाने दिया जाये। उन्होंने कहा कि जंगल में सफारी के लिये जाने वाले जिप्सी कैंटर का बोर्डिंग पॉईन्ट डीएफओ ऑफिस तथा शिल्पग्राम हो। वहीं शहर में पुराने ट्रक यूनियन पर बोर्डिंग पॉईन्ट विकसित किया जाएं। टाइगर द्वारा किसी व्यक्ति को मार दिये जाने पर उस व्यक्ति को 4 लाख रूपए की राशि दिये जाने के साथ ही 10 लाख रूपए की अतिरिक्त राशि और दी जाये। इस पर डीएफओ मुकेश सैनी ने बताया कि वन विभाग की ओर से ऐसे मामलों में बीमा के माध्यम से विभाग की ओर से प्रीमियम जमा कराकर पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपए की बीमा राशि दिलवाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। विधायक ने सुझाव दिया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के सूरवाल बांध को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाये ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त होने के अवसर मिल सके।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !