Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रंगीलों राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम का कृषि मंत्री ने किया शुभारम्भ

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस उत्सव के अवसर पर कृषि उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना के मुख्य आतिथ्य में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के सौजन्य से आज शुक्रवार को शहर स्थित राजबाग मैदान में रंगीलो राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

 

Agriculture Minister inaugurates Rangeelo Rajasthan cultural programme in sawai madhopur

 

रंगीलों राजस्थान के रंग में रंगा सवाई माधोपुर:- इस अवसर पर निवाई की यशोदानंद एण्ड पार्टी ने गणेश वंदना का गायन किया। छबड़ा बांरा की तस्वीर एण्ड पार्टी ने चकरी नृत्य प्रस्तुत किया। करवर बूंदी के हरिशंकर नागर एण्ड पार्टी द्वारा बैल नृत्य, निवाई की कृष्णा शर्मा एण्ड पार्टी ने मयूर नृत्य, सीकर की ज्योति शर्मा एण्ड पार्टी ने राजस्थानी नृत्य, साहबाद बांरा की गोपाल धानूक एण्ड पार्टी ने सहरियां स्वांग नृत्य, निवाई की रामप्रसाद एण्ड पार्टी ने कच्ची घोड़ी अलगोजा नृत्य, सीकर की प्रकाश शर्मा एण्ड पार्टी ने कृष्णारास फूलों की होली इत्यादि सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं आर्ट ऑफ लिविंग के डॉ. सौरव शेखावत व टीम द्वारा राम, जय-जय राम भजन की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला, जिला प्रमुख सुदामा मीना, पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, एसडीएम अनिल कुमार चौधरी, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह, तहसीलदार यूआईटी चन्द्रशेखर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !