खण्डार थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कशांति भंग के आरोप में प्रेमसिंह उर्फ गोलू गुर्जर, भरतलाल गुर्जर, बद्रीलाल पुत्र जगराम, विजयसिंह पुत्र गिरधारी, असरार पुत्र निसार, मोसिन उर्फ काला पुत्र छुट्टन, जियाउद्दीन पुत्र जमालुदीन और सुनेफ श्री सुनेफ उर्फ काडू पुत्र कदिर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया हुआ। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के सुपरविजन में खण्डार थानाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व खण्डार थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 8 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया