Saturday , 5 September 2026
Breaking News

प्रदेश को मिली 35 सड़कों की सौगात

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है -उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

जयपुर:- प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 35 सड़कों की स्वीकृति मिली है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में स्वीकृति जारी की है। पीएमजीएसवाई-थर्ड के तहत प्रदेश में 251.38 करोड़ रु. की लागत से 394.65 किमी. की 35 सड़कें बनाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह का धन्यवाद देते हुए कहा है कि पिछले दो वर्षों से यह स्वीकृति नहीं मिल रही थी किन्तु मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार के विशेष प्रयासों से यह स्वीकृति प्राप्त हुई है।
Rajasthan got the gift of 35 roads
इसके तहत डीडवाना – कुचामन, झुंझनु और नागौर जिले में 35 सडकें बनाई जाएंगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सड़कें बनने से गांव से शहर का संपर्क सुदृढ़ एवं त्वरित होगा। इससे ग्रामीण उत्पादों की शहरों तक पहुंच सुनिश्चित होगी जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाऐं मजबूत होने से गांव इकोनोमिक हब के रूप में विकसित होंगे जिससे विकसित भारत के लक्ष्य को हम जल्द से जल्द हासिल कर सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !