Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अधिकारियों ने राजकीय चिकित्सालयों में प्रबंधन, योजनाओं दवा-जांच एवं स्वच्छता को जांचा

राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिले में संचालित राजकीय अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दवा एवं जांच की उपलब्धता वार्ड, लेबर रूम, शौचालयों में स्वच्छता की जांच आज बुधवार को उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों द्वारा की गई। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि उनके निर्देशानुसार आवश्यक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को सुलभ हो इसके लिए जिले के विभिन्न अधिकारियों द्वारा चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया है।

 

एसडीएम सवाई माधोपुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई अच्छी नहीं पाये जाने पर नियमित रूप से बेहतर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। तहसीलदार मुकेश अग्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनोता का निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यवस्थाएं सुचारू मिली। उन्होंने परिसर में पौधे लगाने के निर्देश दिए है।

 

Checked management, schemes, drug testing and cleanliness in government hospitals in sawai madhopur

 

उपखण्ड अधिकारी खण्डार जयन्त कुमार ने सीएचसी खण्डार का निरीक्षण किया यहां पर सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध नहीं थी। सीएचसी में नियमित रूप से साफ-सफाई के साथ-साथ पार्किंग की उपयुक्त व्यवस्था, आरएमआरएस निधि से नई बेडशीट ओर पर्दे लगवाने के निर्देश दिए है। उपखण्ड अधिकारी बौंली विनीता स्वामी द्वारा सीएचसी बौंली का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि ओपीड पर्ची रोगी को नहीं दी जा रही है। शौचालय का सेफ्टी टैंक खुला एवं क्षतिग्रस्त होने से उपयोगी नहीं होना पाया गया।

 

ओटी में सर्जन के अभाव में ऑपरेशन नहीं हो पा रहे है केवल नसबंदी होना ही पाया गया। तहसीलदार बौंली गणपत बड़गोती द्वारा पीएचसी पीपलवाड़ा का निरीक्षण किया गया, जो प्रातः 9ः30 बजे बन्द पाई गई। उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर बद्रीनारायण विश्नोई ने सीएचसी खिरनी का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्था बेहतर मिली। वहीं तहसीलदार मलारना डूंगर ने पीएचसी मलारना स्टेशन का निरीक्षण किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !