Thursday , 23 April 2026
Breaking News

वतन फाउंडेशन के जश्न ए गणतंत्र का आयोजन

मिशन दर्द का एहसास का हुआ समापन

वजन फाउंडेशन हमारा पैगाम भाईचारे के नाम के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर जश्न ए गणतंत्र का आयोजन किया गया तथा विगत माह से फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे मिशन दर्द का एहसास का समापन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।


फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस पर वतन फाउंडेशन द्वारा एक कार्यक्रम जश्ने गणतंत्र का आयोजन किया गया जिसमें समस्त सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों द्वारा गणतंत्र दिवस एवं संविधान की महत्व पर चर्चा की गई तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। फाउंडेशन की महिला विंग द्वारा विभिन्न देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। वरिष्ठ सदस्य प्रोफेसर रामलाल द्वारा संवैधानिक अधिकार एवं कर्तव्य की पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। महिला विंग की रोमा नाज़ ने अपनी बात कहते हुए बताया कि वतन फाउंडेशन द्वारा विगत माह से लगातार ठंडी रातों में साइकिल से निकाल कर मिशन दर्द का एहसास के अंतर्गत जरूरतमंदों को गर्म कपड़े कंबल तथा टोपे का वितरण किया जा रहा था जिसका आज समापन किया गया। ज्ञातव्य है कि वतन फाउंडेशन द्वारा पिछले 5 वर्षों से ये मिशन चलाया जा रहा है जिसमें ठंडी रातों में घर से निकल कर गर्म कपड़े तथा कंबल जरूरतमंद को वितरित किये जाते रहे हैं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, तत्पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री हेमंत सिंह, हाउसिंग बोर्ड अग्रवाल समाज इकाई के अध्यक्ष श्रीमान राजेंद्र अग्रवाल, देशराज टटवाल, जुगराज बेरवा, प्रेमराज वर्मा, कैलाश सिसोदिया, राजेश गोयल, एडवोकेट दानिश खान, नादिश खान, सलमान रंगरेज, सुनील तिलकर, राजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मनीष जैन इरफान मलारना, शादाब खान, फिरोज खान, आसिफ राजा, अमीन खान, महेश शर्मा, निर्मल सेन, जितेंद्र जैन, मकसूद खान, महेश सोनी, नईम अख्तर, राजमल जैन, महेश योगी, कुलदीप योगी सलीम शेख आदि उपस्थित रहे.

About Ziya Ul Islam

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !