Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने राजकीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लोदीपुरा का औचक निरीक्षण किया। लोकसभा आम चुनाव, 2024 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केन्द्रों के निरीक्षण तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों द्वारा निस्तारित किये गये आवेदनों की सुपरचैकिंग हेतु फील्ड वैरीफिकेशन हेतु ग्राम लोदीपुरा तथा महु के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों तथा शैक्षणिक कार्यों का भी निरीक्षण किया।

 

 

District Collector conducted surprise inspection of government schools in sawai madhopur

 

 

 

कलक्टर ने बच्चों से किया सीधा संवाद :-

 

इस दौरान जिला कलक्टर ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की क्लास लेकर उनसे विभिन्न विषयों के सम्बन्ध में प्रश्न भी पूछे। उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद करते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विद्यालय में उपलब्ध बजट का उपयोग करते हुए उस मद का सदुपयोग कर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं मिड डे मील योजना आदि के सम्बन्ध में कार्यरत स्टाफ से जानकारी प्राप्त आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इसके उपरान्त जिला कलक्टर ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महू पंहुचकर विद्यालय परिसर का अवलोकन किया तथा उपस्थित ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया। निरीक्षण में तहसीलदार सवाई माधोपुर मुकेश अग्रवाल भी उनके साथ रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !