Thursday , 23 April 2026
Breaking News

गांधी दर्शन ही वर्तमान भारत की दिशा दशा तय करेगा : विनोद जैन

महात्मा गांधी जीवन दर्शन जिला स्तरीय समिति सवाई माधोपुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर वर्तमान में गांधी दर्शन की आवश्यकता विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक संतोष स्वामी ने बताया की संगोष्ठी के मुख्य वक्ता महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक एवं गांधी वादी विचारक विनोद जैन ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये कहा की वर्तमान में भारत गांधी दर्शन को खत्म करने की साजिश की जा रही है। जबकि आज देश के युवा को गांधी दर्शन का महत्व समझाना अति आवश्यक है, क्योंकि गांधी दर्शन से ही भारत देश की दिशा दशा तय होनी है।

 

गांधी दर्शन को न केवल भारत अपितु पूरा विश्व मानता है, विदेशों में तो गांधी दर्शन को एक विषय के रूप मे पाठ्यक्रम में शामिल तक किया गया है। इसी प्रकार संगोष्ठी को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक संतोष स्वामी ने भी सम्बोधित करते हुये कहा की आज हम जिस आजाद भारत में सांस ले रहे है उसकी बुनियाद ही गांधी दर्शन है। भगवान राम के बाद यदि कोई मर्यादा का अक्षरसः पालन करने वाला महापुरुष है तो वो है अहिंसा का पुजारी मोहन दास करम चंद गांधी जिन्हें हम बापू या राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहते है।

 

Gandhi's philosophy will decide the direction of present India- Vinod Jain

 

आज कल के युवा वॉट्सएप यूनिवर्सिटी के ज्ञान के आधार पर महात्मा गांधी पर टिप्पणी करते है मैं उन्हें बताना चाहूंगा एक बार गांधी जी को पढ़े उसके बाद अपनी टिप्पणी दे। संतोष स्वामी ने बताया की फरवरी माह तक जिला संयोजक विनोद जैन के निर्देशन में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति का लगभग ग्राम स्तर तक गठन कर लिया जायेगा और रैलियां, प्रभात फेरियों, नुक्कड़ नाटक व संगोष्ठी के माध्यम से गांधी दर्शन को युवाओं तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।

 

इस दौरान जिला सह संयोजक संतोष स्वामी ने बताया की जिला संयोजक विनोद जैन के सानिध्य में हर वर्ष जिला स्तरीय महात्मा गांधी सदभावना पुरुस्कार भी प्रदान किया जायेगा। संगोष्ठी को डॉ. रमेश वर्मा, मनीष जैन आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान महिला जिला सह संयोजक मीनू कुमारी मीणा, जुगल किशोर वर्मा, शिव प्रकाश कांवरिया, शाहीन अंसारी, मुबारिक खलीफा, रामजीलाल गुर्जर, बृजमोहन सिसोदिया, मनीराम मीणा, अजय कुमार बैरवा, मीठा लाल यादव, राहुल स्वामी, गजेंद्र सिंह डांगोरियां, अशोक कुमार चंड़ालिया, लोकेश कुमार वर्मा, कैलाश माली, सलीम मिर्जा, शकुंतला वर्मा, जाकिर शाह, राजेश राजोरा, वसिम, अकरम, इरफान खान सहित जिले के कई गांधी मित्रों ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !