Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सूरतगढ़ विधानसभा में नवीन पुलिस चौकी के गठन के प्रस्ताव का परीक्षण कराएंगे : चिकित्सा मंत्री

चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 330 आरडी में नवीन पुलिस चौकी के गठन के प्रस्ताव का परीक्षण करवा लिया जाएगा। सिंह प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का गृह मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नवीन पुलिस चौकी के निर्माण के लिए भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या, अपराध एवं कानून व्यवस्था की स्थिति तथा वित्तीय संसाधन जैसे मापदंड हैं। उन्होंने कहा कि 330 आरडी में अपराध दर तुलनात्मक कम होने एवं पुलिस स्टेशन नजदीक होने से वहां अभी कोई नवीन पुलिस चौकी प्रस्तावित नहीं है।
Will examine the proposal for setting up a new police post in Suratgarh Assembly - Medical Minister
इससे पहले विधायक डूंगरराम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सूरतगढ में 1 जनवरी, 2019 से माह दिसम्बर, 2023 तक कोई भी नवीन पुलिस थाना अथवा चौकी स्थापित नहीं की गई है और ना ही पुलिस चौकियों को थाने में क्रमोन्नत किया गया है। उन्होंने बताया कि 330 आरडी में नई पुलिस चौकी स्थापित किये जाने का वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सिंह ने बताया कि भविष्य में क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या, अपराध एवं कानून व्यवस्था की स्थिति, वित्तीय संसाधनों तथा पुलिस नफरी की उपलब्धता के आधार पर ही इस संबंध में विचार किया जा सकेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !