Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सूचना केन्द्र में प्रतिभागियों को मिल रही निः शुल्क वाचनालय की सुविधा

सवाई माधोपुर जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा जिले में चलाए जा रहे नवाचार “भविष्य की उड़ान” संवाद कार्यक्रम के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर के सामने स्थित सूचना केन्द्र, सवाई माधोपुर में तैयार करवाए गए वाचनालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को निः शुल्क वाचनालय की सुविधाएं मिल रही। सहायक निदेशक हेमन्त सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सवाई माधोपुर जिले की महिलाओं का साक्षरता प्रतिशत 47.51 है। बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने व प्रतियोगी परीक्षा सफलता दिलवाने के उद्देश्य से वाचनालय में रिक्त रही सीटों पर जरूरतमंद महिला प्रतिभागियों को परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्राथमिकता से प्रवेश दिया जा रहा है। वाचनालय में पंजीकरण के लिए छात्राओं को अपने आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साईज की फोटो कार्यालय में जमा करवानी होगी। वाचनालय में प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक बैठने की व्यवस्था है।

 

Participants are getting free reading room facility in the information centre in sawai madhopur

 

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए सूचना केन्द्र, सवाई माधोपुर में संचालित वाचनालय मद्दगार साबित हो रहा है। यहां प्रतिदिन 40 से 50 प्रतिभागी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आ रहे है। यहां आने वाले प्रतिभागी पुलिस लॉको पायलेट, आरएएस, आरपीएससी, यूपीएससी, एसएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के साथ-साथ अध्यापक भर्ती, सब इस्पेक्टर, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, बैंक, रेलवे सहित विभिन्न भर्तियों की वाचनालय के शांत वातावरण में बैठकर अपनी तैयारी करते हैं। उन्होंने कहा कि वाचनालय खोलने का उद्देश्य सवाई माधोपुर शहर की छात्राओं को शैक्षणिक उन्नयन, कौशल विकास, महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्ति, अधिकाधिक समय वाचनालय में अध्ययन हेतु प्रेरित करना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !