Sunday , 7 June 2026
Breaking News

श्री अन्नपूर्णा रसोई में हो गुणवत्ता पूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था

श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के अन्तर्गत नगर परिषद सवाई माधोपुर परिसर में संचालित रसोई का सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा ने आज शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।

 

सम्भागीय आयुक्त ने रसोई के ऑपरेटर से टोकन व्यवस्था के साथ-साथ भोजन कर रहे ग्राहकों राजेन्द्र, अनिता, रामकेश प्रजापत, योगेन्द्र, मनीष, खींचू, कमलेश मीना, कालू, श्योजीराम से भी चर्चा कर रसोई में मिल रही रोटी, सब्जी की गुणवत्ता व स्वाद के संबंध में चर्चा की। उन्होंने इस दौरान रसोई में जाकर आटा, चावल, आचार के साथ-साथ उन्हें पकाने की व्यवस्था को जांचा।

 

 

There should be provision of quality food and clean drinking water in Shri Annapurna Rasoi.

 

 

उन्होंने इस दौरान चपाती को ढंग से सेकने, चपाती वार्मर को खराब एवं अनुपयोगी पाए जाने पर उसे बदलने के निर्देश दिए है। वहीं उन्होंने वाटर कूल बंद व्यवस्था में मिलने एवं हाथ धोने के लिए वॉशवेसिन में पानी व साबुन नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए  है।

 

वहीं शुक्रवार को मीनू में श्री अन्न अंकित होने के बावजूद चावल ही ग्राहकों दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मीनू अनुसार भोजन की पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश आयुक्त नगर परिषद पंकज मीना को दिए है। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी अनिल चौधरी भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !