Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विभागीय अधिकारी पूर्ण निष्ठा से करें दायित्वों का निवर्हन: जिला कलक्टर

जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई आयोजित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन को राजकीय चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के अन्तर्गत संचालित रसोईयों में ग्राहकों को ससम्मान बैठाकर गुणवत्तपूर्ण स्वादिष्ट श्री अन्न युक्त भोजन, पेयजल, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति, राजकीय कार्यालयों में समय पर कार्मिकों की उपस्थिति एवं परिवादियों की समय पर जनसुनवाई कर उनकी समस्याओं के निराकरण कर राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।

 

 

 

 

जिला कलक्टर ने सभी कार्यालयों में कार्मिकों के कार्यों का निर्धारण कर कार्मिकों की कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी उनके विभाग से संबंधित कार्यों एवं योजनाओं का संक्षिप्त नोट तैयार कर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयों को भिजवाना सुनिश्चित करें।

 

 

 

Departmental officers should discharge their responsibilities with full devotion District Collector Sawai Madhopur

 

 

 

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्यों का फील्ड में जाकर निरीक्षण कर पानी की चोरी तथा अवैध कनेक्शन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अधिकतम लोगों तक नल से जल पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने किसानों को सुचारू रूप से बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था की तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए।

 

 

परिवादियों की समस्याओं का करें त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निस्तारण:-

जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों की पालना सुनिश्चित कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को संबंधित योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से जनसुनवाई कर परिवादों का निस्तारण अपने स्तर पर ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परिवादी को अपनी परेशानी लेकर उच्च स्तर पर नहीं जाना पड़े।

 

 

 

 

उन्होंने संपर्क पोर्टल, जिला कलेक्टर के मोबाइल नंबर पर आने वाले परिवादों, समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाली शिकायतों तथा प्रतिदिन प्राप्त होने वाले परिवादों का पूर्ण संतुष्टि के साथ त्वरित निस्तारण कर दैनिक रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी विभागों में जनसुनवाई का समय सुनिश्चित कर परिवादियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए है।

 

 

जिला स्तरीय अधिकारी समय-समय पर विद्यालयों, अस्पतालों, श्री अन्नपूर्णा रसोई सहित अन्य राजकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण कर सफाई पर विशेष ध्यान दे। इस अवसर पर बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, एसडीएम अनिल चौधरी, सहायक निदेशक लोक सेवाएं रूबी अंसार, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग सतीश अग्रवाल, नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधीक्षण अभियन्ता धर्मवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना, जिला रसद अधिकारी ज्ञानचन्द सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !