Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ने पर बोले पूर्व ओएसडी लोकश शर्मा, अब तो कुर्सी ने भी आपको छोड़ दिया है…

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वाइन फ्लू और कोरोना से ग्रसित हैं। गत शुक्रवार देर शाम जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा होने के बाद उन्हें इलाज के लिए जयपुर स्थित सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के आईडीएच सेंटर में भर्ती करवाया गया है। लेकिन उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। लेकिन किसी समय में उनसे सबसे विश्वसनीय रहे ओएसडी लोकेश शर्मा ने अपने चिर परिचित अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर तंज कसा है। आदरणीय आपका शुभचिंतक होने के नाते आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूँ इसलिए मेरा आग्रह है कि उम्र के इस पड़ाव पर अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

 

When Ashok Gehlot's health deteriorated, former OSD Loksh Sharma said, now even the chair has left you..

 

पिछले कई दशक से कांग्रेस और प्रदेश का भार अपने कन्धों पर उठाते हुए पूरी तरह से सिर्फ़ अपने राजनीतिक स्वास्थ्य का ही ध्यान रखा और उसे बखूबी बनाए भी रखा… पूरे प्रदेश ने देखा कि चोटिल होने के बावज़ूद व्हील चेयर और अपने दोनों पैरों को सामने सहारे पर रखकर भी प्रदेश की लगातार सेवा की… “मैं कुर्सी छोड़ना चाहता हूँ लेकिन ये कुर्सी मुझे नहीं छोड़ रही” कहते हुए जनहित और प्रदेशहित में अपनी ज़िम्मेदारी और कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। अब आपकी मंशा के अनुरूप कुर्सी ने भी आपको छोड़ दिया है तो इस उम्र में तमाम दूसरी चिंताओं को छोड़कर आपको शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। क्यूंकि यहाँ प्रदेश में कांग्रेस के लिए कई नौजवान, होनहार, ऊर्जावान और काबिल चेहरे हैं उन्हें अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान करिये ताकि भावी चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें और कांग्रेस को मज़बूती से खड़ा कर सकें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप शीघ्र स्वस्थ्य हों और दीर्घायु हों।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !