कांग्रेस प्रभारी रंधावा का बयान था। हम लोग चाहते थे कि 20-25 लोगों की टिकट काटे जाएं, जिन्हें लेकर एंटी इनकंबेंसी थी। हम वह काम नहीं कर पाए। हम पार्टी आलाकमान और अन्य किसी पर दोष नहीं दे रहे हैं। हम हमारे पुराने लोगों का मोह नहीं छोड़ पाए। इस वजह से विधानसभा चुनाव में हम हारे। यह कहना है पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का। बाड़मेर में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में डोटासरा ने यह कहा। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी थे। लोकसभा चुनाव को लेकर संवाद कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ता को मंत्र दिए गए।

डोटासरा का फिर तंज- पर्ची सरकार: गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा पर्ची सरकार में मुख्यमंत्री और मंत्रियों की नहीं चलती। ब्यूरोक्रेसी हावी हो गई है। पर्दे के पीछे से आरएसएस सरकार चला रही है। आरएएस और आईएएस ट्रांसफर लिस्ट पर कहा कि बार-बार अधिकारी बदले जा रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया